HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आकाशीय बिजली ने भेड़ पालकों को दिखाया भारी नुकसान, 122 भेड़—बकरियां...

बागेश्वर: आकाशीय बिजली ने भेड़ पालकों को दिखाया भारी नुकसान, 122 भेड़—बकरियां मरी

✍️ विधायक ने डीएम से कहा—तत्काल भेड़ पालकों को राहत पहुंचाई जाए

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आज कपकोट क्षेत्र के गोगिना गांव के भेड़ पालकों को आकाशीय बिजली ने भारी क्षति पहुंचाई है। इस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 122 भेड़ें व बकरियां मारी गईं। इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी को दी। उन्होंने प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं और पशु चिकित्सकों की टीम गांव भेजने के लिए कहा है।

कपकोट के गोगिना गांव के भेड़ पालक बकरियों को चुगाने के लिए लमतरा नामक स्थान पर ले गए थे। आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 122 भेड़-बकरियां मर गईं हैं। इसके अलावा कुछ भेड़ें घायल हैं। भेड़ पालक दुर्गा सिंह की 20, वीर राम की 07, भूपाल सिंह की 08, लक्ष्मण सिंह की 05, केशर सिंह की 02, हरमल सिंह की एक, नरेंद्र सिंह की 02, हर्ष सिंह की 30, पान सिंह की 30, सुनील सिहं की 16 भेड़—बकरियां मारी गई हैं। इधर, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि तहसीलदार, राजस्व पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच गई है। वह रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इधर, क्षेत्रीयक विधायक सुरेश गढ़िया ने फोन पर डीएम को सूचना देते हुए तत्काल प्रभावित भेड़ पालकों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments