HomeAccidentबिग अपडेट : सड़क हादसे में घायल डॉक्टर की मौत, शोक की...

बिग अपडेट : सड़क हादसे में घायल डॉक्टर की मौत, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
📌 नई कार खरीदी थी हल्द्वानी को जा रहे थे

सीएनई रिपोर्टर भवाली

खाई में गिरी कार : Update : रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गागर में आज कार के खाई में जा गिरने से गंभीर रूप से घायल चिकित्सक डॉ. गौरव कांडपाल की मौत हो गई है। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। 

खाई में गिरी कार
CAR ACCIDENT

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ (Chc Ramgarh) में कार्यरत डॉ. गौरव कांडपाल अपनी आईटेन कार से रामगढ़ से भवाली होते हुए हल्द्वानी जा रहे थे। इस बीच गागर के पास उनकी कार संख्या UK04 AJ 3301 असंतुलित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इस हादसे में कार चालक डॉ. गौरव कांडपाल उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से सीएचसी भवाली भेजा गया। बताया गया है कि यहां डॉक्टर कांडपाल की मौत हो गई है।

इधर घटना के बाद से सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। बताया गया है कि डॉक्टर कांडपाल ने नई आई टेन कार ली थी। जिससे वह आज रामगढ़ से हल्द्वानी जा रहे थे। इस बीच अचानक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरी कार, यहां देखिए वीडियो —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments