HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पुलिस व प्रशासन ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

अल्मोड़ा: पुलिस व प्रशासन ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ADVERTISEMENTS

✍🏻 अधिकारी, कर्मचारी, जवान व गणमान्य नागरिक हुए शामिल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज नगर में पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रुप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसके जरिये जनता को शत—प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और पुलिस की तरफ से भयमुक्त माहौल का संदेश दिया गया। रैली में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों व गणमान्य नागरिकों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।

अल्मोड़ा पुलिस व जिला प्रशासन ने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बाईक रैली का आयोजन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर व एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सभी अधिकारियों व कर्मचारीगणों व गणमान्य व्यक्तियों को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ सीओ विमल प्रसाद ने दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने रघुनाथ सिटी माँल से मतदाता जागरुकता बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालरोड चौघानपाटा, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड, शिखर तिराहा, लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखोला बाईपास से होते हुए लोअर माल रोड, बेस तिनारा धार, होटल मैनेजमेंट करबला होते हुए वापस रघुनाथ सिटी माँल पर सम्पन्न हुई। बाईक रैली का उद्देश्य आम जनता को शत प्रतिशत मतदान के लिये जागरुक करना था।

रैली के दौरान लाउड हेलर के माध्यम से मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा पुलिस ने शान्तिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। बाईक रैली में सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुवंर, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, उत्तराखण्ड केमिस्ट एसोशिएसन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा, निरीक्षक एलआईयू कमल कुमार पाठक, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, एफएसओ महेश चन्द्र, ​महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या, चौकी प्रभारी रमेश सिंह नेगी, प्रभारी साईबर सेल कुमकुम धानिक, प्रभारी मीडिया सैल सुनील धानिक, जिला समन्वयक स्वीप विनोद राठौर, राजेश मठपाल सहित अल्मोड़ा पुलिस व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments