HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : साप्ताहिक बाजार से चोरी करता था बाइक, पुलिस ने पकड़ा

हल्द्वानी : साप्ताहिक बाजार से चोरी करता था बाइक, पुलिस ने पकड़ा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | अगर आप भी साप्ताहिक हाट बाजार से खरीदारी करने जाते है तो सतर्क हो जाये और अपनी बाइक-स्कूटी आदि का ध्यान रखे, क्योंकि पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, 7 अप्रैल को अमित सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी मल्ला फतेहपुर लामाचौड़ मुखानी ने कटघरिया बाजार से मोटरसाइकिल (UK 04S 3749) चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी, वहीं 8 अप्रैल को गोविंद पुत्र ख्याली निवासी बच्ची नगर नंबर-1 ने भी अपनी मोटरसाइकिल (UP25 BX 1409) चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

दोनों ही मामलों की जांच शुरू की गई, पुलिस टीम ने चोरी में शामिल योगेश कुमार मौर्य उम्र- 22 वर्ष पुत्र रामकुमार मौर्य निवासी बसंत फुलेरा के खेत में जीआईसी कटघरिया के पीछे बजुनिया हल्दु थाना मुखानी को हैड़ाखान मंदिर से बिठौरिया को जाने वाले रास्ते से स्प्लेंडर बाइक (UK 04S 3749) के साथ पकड़ लिया। योगेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक हाट बाजार से भीड़ अधिक होने का फायदा उठाकर बाइक चोरी करता है एक और मोटरसाइकिल उसके द्वारा कटघरिया बाजार से चोरी की गई है। योगेश के बताएं अनुसार पुलिस ने वसुंधरा कॉलोनी गुलजारपुर से एक अन्य मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद की। पुलिस टीम में उ.नि. मनोज अधिकारी, अ.उ.नि. सूरज सिंह, हे.का. उमेश जोशी, का. पूरन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments