HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय ने मांगे वोट

बागेश्वर: विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय ने मांगे वोट

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्य ही उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने विकास के लिए ग्रामीणों से उनके ही पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd

गरूड़ के गागरीगोल क्षेत्र में मन्यूड़ा बूथ पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने आगामी 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह राणा, दीपक खुल्बे, कै. नारायण दत्त पंत, हरीश नेगी, नंदन सजवान, राजू शाह, पंकज राणा, पंकज कंसेरी, भुवन आर्य, कंचन थायत, नंदन सिंह अल्मिया, इंद्र सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, डीके जोशी, सुनील दोसाद, राजू नेगी, आंनदी बोरा, बबीना देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments