HomeUttarakhandAlmoraElections 2024 : उत्तराखंड की 05 सीटों पर यह महारथी ! पढ़िये...

Elections 2024 : उत्तराखंड की 05 सीटों पर यह महारथी ! पढ़िये डिटेल

ADVERTISEMENTS

News HIghlights

👉 करोड़पति हैं 55 में से 23 उम्मीदवार

🔥 कुल 07 प्रत्याशियों में से 06 पर गंभीर आपराधिक मामले

💥 एडीआर की रिपोर्ट में कई खुलासे

Elections 2024: उत्तराखंड में Lok Sabha Elections 2024 की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। इस बीच जहां तमाम ऐजेंसी अपने—अपने स्तर पर प्रत्याशियों की हार—जीत का गुपचुप विश्लेषण कर रही है, वहीं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक सर्वे रिपोर्ट का प्रकाशन किया है। जो कि चुनाव मैदान में डटे हुए प्रत्याशियों को लेकर है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उत्तराखंड में चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों में से 23 करोड़पति हैं। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश के शीर्ष 10 अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, गढ़वाल लोकसभा से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी की प्रत्याशी रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) Association for Democratic Reforms की रिपोर्ट कहती है उत्तराखंड राज्य में 55 प्रत्याशियों में से 07 ने आपराधिक और इनमें से 06 ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

Elections 2024
Elections 2024

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला ने नामांकन में कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 55 करोड़ 30 लाख 39 हजार 424 की चल संपत्ति और 151 करोड़ 57 लाख की अचल संपत्ति शामिल है।आयकर विवरणी के हिसाब से देश के शीर्ष 10 वार्षिक आय वाले प्रत्याशियों में भी माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2022-23 के लिए पति और अपनी कुल आय सात करोड़ रुपये बताई है, जिसमें उनकी खुद की आय 23 लाख रुपये सालाना है।

वहीं, गढ़वाल लोकसभा सीट पर Socialist Unity Center of India (Communist) की प्रत्याशी रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने नामांकन में कुल आय 4,764 रुपये घोषित की है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

Elections 2024
Elections 2024

इन प्रत्याशियों पर हैं आपराधिक मामले

टिहरी लोक सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार पर सर्वाधिक 08 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, उमेश कुमार पर 04, आशुतोष नेगी पर 07, धीर सिंह पर 05, जमील अहमद पर 03, नवीनत सिंह गुवाईं व अखलेश कुमार पर 01—01 मामले हैं।

Elections 2024
Uttarakhand Elections 2024

यहां देखिए प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट —

 

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments