HomeBreaking NewsRBI ने UPI को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, मिलेगा यह फायदा

RBI ने UPI को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, मिलेगा यह फायदा

ADVERTISEMENTS

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने उपभोक्ताओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब आपको अपनी जेब में ATM कार्ड लेकर नहीं चलना है। अब UPI के जरिये भी कैश डिपॉजिट किया जा सकेगा।

UPI की मदद से Cash Deposit की सुविधा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने यह घोषणा की है। जिसके तहत कैश डिपॉजिट मशीन में यूपीआई से पैसे जमा हो सकेंगे। ज्ञात रहे कि वर्तमान में मशीन में कैश जमा कराने को डेबिट कार्ड की आवश्यकत पड़ती है

जैसा कि सबको पता है कि आज तक यूपीआई (UPI) के जरिए एटीएम से कैश निकाल सकते हैं, लेकिन अब जल्‍द ही आप यूपीआई की मदद से नगदी भी जमा भी करा पाएंगे। यानी आपको अपने अकाउंट में कैश जमा कराने को बैंक शाखा नहीं जाना होगा। यह काम आप कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) से कर पाएंगे।

हालांकि वर्तमा समय तक CDM के माध्यम से कैश डिपॉजिट करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने आज शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी ह। हालाकि यह सुविधा कब से शुरू होगी, इसके लिए कोई निश्चित तारीख आरबीआई ने फिलहाल नहीं बताई है।

तो इस तरह होगी नगदी जमा

RBI द्वारा की गई घोषणा के बावजूद तमाम बैंकों ने इस बारे में कुछ खास नहीं बताया है। बावजूद इसके कई मीडिया रपोर्टस ने सूत्रों के हवाले से जानकारी साझा की है। जिसमें कहा गया है कि ATM screen पर UPI/QR Code का Option दिया जाएगा। जब आप इसे scan कर लेंगे तो आपको bank details दर्ज करनी होगी। यानी QR Code स्कैन करने के बाद जब आप UPI PIN दर्ज करेंगे तो आपकी बैंकिंग डिटेल स्क्रीन पर नजर आने लगेगी। यहां पर आपसे details confirmed करने के लिए कहा जाएगा। एक बार आप इसे कंफर्म करेंगे तो ATM Machine में नकद रखना होगा। इसके बाद पूरा प्रोसेस वैसा ही होगा जैसा cardless deposit के दौरान किया जाता है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments