HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैलापाली में चलाया जागरुकता अभियान

अल्मोड़ा: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैलापाली में चलाया जागरुकता अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आज नगरपालिका अल्मोड़ा के क्षेत्रांतर्गत रैलापाली वार्ड में रिद्धि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आम जनमानस को जागृत करने का कार्य किया। महिलाओं ने मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और मतदान के लिए शपथ दिलाई।

पालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज मतदाता जागरूकता के अंतर्गत अल्मोड़ा नगरपालिका के क्षेत्रांतर्गत वार्ड रैलापाली में रिद्धि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शत—प्रतिशत मतदान में जनमानस की भागीदारी, पोलिंग बूथ तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तर पर मतदाता शपथ दिलाई और जन जागरूकता लाने का प्रयास किया। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा वोट का महत्व समझाया। इस दौरान बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं समेत सभी मतदाताओं से शत—प्रतिशत मतदान की अपील की गई। बताया गया कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments