HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : राम मंदिर शिलान्यास किए जाने पर कांग्रेसियों ने...

किच्छा न्यूज़ : राम मंदिर शिलान्यास किए जाने पर कांग्रेसियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की

ADVERTISEMENTS

किच्छा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किए जाने पर नगर के तमाम कांग्रेसियों ने मंदिर में आयोजित विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रसाद वितरण किया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा तथा नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि जगरूप सिंह गोल्डी ने नगर के पुरानी गल्ला मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री राम के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह सहित पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री राम हिंदू धर्म के आराध्य हैं और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या में मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने से दुनिया के करोड़ों हिंदुओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने से हिंदू धर्म की वर्षों पुरानी तमन्ना आज पूरी हो रही है, जिससे पूरे देश में दिवाली के त्योहार जैसा माहौल बन गया है। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में दीपक जलाकर सभी को मंदिर का शिलान्यास होने पर बधाई दी। इधर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद नगर के तमाम स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments