HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स में 24 घंटे में मिले पांच कोरोना पाजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स में 24 घंटे में मिले पांच कोरोना पाजिटिव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सेंपल जांच में 5 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। जिनमें 2 स्थानीय लोग भी शामिल है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मुनिकीरेती रामझूला, ऋषिकेश निवासी 46 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में भर्ती एक अन्य मरीज की अटेंडेंट है, उक्त महिला का बीते शनिवार को एम्स में कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव पाया गया है। दूसरा मामला गौहरीमाफी रायवाला क्षेत्र का है। रायवाला निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति जो कि मधुमेह रोग से ग्रसित है, उक्त व्यक्ति बीते रविवार को एक सप्ताह से बुखार व खांसी तथा पिछले 3 दिनों से सिरदर्द की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। इमरजेंसी में उनका कोविड सेंपल लिया गया, व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया, मंगलवार को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उक्त व्यक्ति को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। तीसरा मामला नालापानी, देहरादून का है, देहरादून निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीती 2 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में पिछले दो दिनों से बुखार व खांसी की शिकायत के साथ आया था, जहां उसका कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव आया है। उक्त व्यक्ति को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी एक 41 वर्षीया महिला जो कि एम्स में भर्ती अपने कोविड संक्रमित पति की अटेंडेंट है, महिला का 2 अगस्त को कोविड सेंपल लिया गया, महिला एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है, उसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है। अंतिम मामला श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी 16 वर्षीया किशोरी जो कि एम्स में अपनी बीमारी के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी,जिसका 2 अगस्त को कोविड सेंपल लिया गया, जो कि पॉजिटिव पाया गया है, लिहाजा एसिम्टमेटिक इस किशोरी को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कोविड पॉजिटिव मामलों के बाबत एम्स संस्थान की ओर से स्टेट स​र्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments