HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशे में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा बस चालक...

अल्मोड़ा: नशे में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा बस चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✍️ न तो ड्राइविंग लाइसेंस और न ही अन्य कागजात
✍️ बस सीज, यात्रियों को उतार अन्य वाहनों में भेजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: शराब के नशे में एक बस चालक आज चेकिंग में पकड़ा गया। जो नशे में बस चलाकर 12 यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था। उसके पास डीएल व वाहन के कागजात भी नहीं मिले। चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही बस सीज कर दी गई और यात्रियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा गया।

आज प्रभारी यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता ने मय टीम के लोधिया बैरियर पर चेंकिग की। तो इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही केमू की बस संख्या UK 01PA 0086 को रोका और एल्कोमीटर से चेक करने पर पता चला कि बस का चालक सन्तोष कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी अक्सोड़ा हरीनगर, मुक्तेश्वर शराब के नशे में वाहन चला रहा है। यहां तक कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन का कागजात भी नहीं थे। शराब पीकर बस चलाने से वाहन में सवार 12 यात्रियों की जान जोखिम में थी। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराते हुए चालक को मोटर वाहन अधिनयम के तहत गिरफ्तार कर लिया और वाहन को मौके पर सीज किया गया। यातायात निरीक्षक ने बताया कि बस चालक के बारे में लोगों से शिकायत मिली थी और चेकिंग के दौरान वह पकड़ में आया। उन्होंने बताया कि कुल 12 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बिठाकर गंतव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments