HomeJob AlertUPSSSC करेगा टेक्निकल असिस्टेंट के 3446 पदों पर भर्ती

UPSSSC करेगा टेक्निकल असिस्टेंट के 3446 पदों पर भर्ती

ADVERTISEMENTS

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2024 | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।

1 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक यूपीएसएससी तकनीकी सहायक 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 1 मई से सक्रिय होगा और 31 मई, 2024 तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि शुल्क का भुगतान 6 जून तक किया जा सकेगा। भर्ती के जरिए 3446 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंClick Now

भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 जून, 2024 तक 21 से 40 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। हालांकि, यूपीएसएसएससी आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे निर्धारित तारीख तक आवेदन कर लें। क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थियों को यह भी सलाह है कि वे आवेदन आखिरी तारीख में आवेदन से बचे। क्योंकि कई बार नेटवर्क या फिर वेबसाइट पर सर्च ज्यादा होने की वजह से कई अभ्यर्थी आवेदन पूरा नहीं कर पाते हैं। आदेवन करने के लिए सभी कैटेगरी से 25 रूपए शुल्क लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments