नैनीताल | कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-24 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेशित ऐसे विद्यार्थी जिसके द्वारा कतिपय कारणों से परीक्षा शुल्क नहीं भरा गया लेकिन परीक्षा में सम्मिलित हुए है। उनके लिए समर्थ पोर्टल परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 10 मार्च तक खोला जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डा. महेंद्र राणा ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है। ऐसे विद्यार्थी दस मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा कर दें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।