HomeCNE Specialगूगल न्यूज इनिटिएटिव से जुड़ना सीएनई के लिए साबित हुआ मील का...

गूगल न्यूज इनिटिएटिव से जुड़ना सीएनई के लिए साबित हुआ मील का पत्थर

ADVERTISEMENTS
📌 Readwhere ने प्रदान की नव दिशा
✒️ बेहतर तकनीकी विकास के साथ कंटेट मैनेजमेंट में आशातीत सुधार

सीएनई न्यूज डेस्क| जीएनआई इंडियन लेंग्वेजेस प्रोग्राम Google News Initiative 2024 से जुड़ना विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रकाशकों के लिए काफी उत्साहजनक रहा है। विशेष रूप से डिजि​टल माध्यम से क्षेत्रीय समाचारों का प्रसार कर रहे लघु व मध्यम मीडिया ग्रुपों को इससे काफी लाभ मिला है। जिनमें से सीएनई क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस भी शामिल है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि Google-Kantar के अध्ययन के अनुसार पूरे भारत में क्षेत्रीय समाचार उपभोग में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। इसके बावजूद हमारे जैसे कई भाषा प्रकाशक अकसर बजटीय बाधाओं या कम तकनीकी ज्ञान के कारण पुरानी तकनीक और सीमित संसाधनों से जूझते हैं। बताना चाहेंगे कि जीएनआई से जुड़ने से पूर्व तकनीकी चुनौतियों के चलते हमें दर्शकों के साथ जुड़ने, खास तौर पर डिजिटल बदलाव के साथ तालमेल बनाए रखने में दिक्कत पेश आती रही। इस बीच जीएनआई इंडियन लेंग्वेजेस प्रोग्राम सीएनई मीडिया के लिए परिवर्तनकारी साबित हुआ।

बाधाएं हुई दूर, स्पष्ट समझ हुई वि​कसित

ज्ञातव्य हो कि हमारी वेबसाइट को जीएनआई इंडियन लेंग्वेजेस प्रोग्राम में हिंदी भाषा श्रेणी के तहत वेबसाइटों में से एक के रूप में चुना गया था। पंजीकरण के तुरंत बाद, हमें हमारी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए एक व्यापक डाइग्नोसिस रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो सुधार के लिए सिफारिशों के साथ संलग्न थी। इसके बाद हमारी मूल भाषा में व्यक्तिगत परामर्श दिया गया, जिससे भाषा संबंधी बाधाओं को दूर किया गया और बिल्कुल स्पष्ट समझ सुनिश्चित की गई।
इसके साथ ही, हमने Google Analytics 4, AdSense, विज्ञापन प्रबंधक और बहुत कुछ के बारे में विशेष तकनीकी-चर्चा सत्रों के माध्यम से केंद्रित प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन सत्रों ने नवीनतम उद्योग रुझानों और सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करने के बारे में हमारी समझ को मजबूत किया, जिससे हम आगे रहने में सक्षम हुए।

काफी रेस्पॉन्सिव रही नई थीम

कार्यक्रम के दौरान ही हमारी वेबसाइट थीम भी डिजाइन की गयी। ये थीम पूर्णतः रेस्पॉन्सिव है।इसी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत हमारी वेबसाइट के लिए एंड्राइड और आइओस की एप भी बनायी गई जो हमारे पाठकों को लाभ पहुंचाएगी। सीधे शब्दों में यदि यह कहा जाये कि जीएनआई व Readwhere हमारी न्यूज वेबसाइट के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है, तो अतिशियोक्ति नहीं होगी।

सीएनई परिवार को यह विश्वास है कि इंडियन लेंग्वेजेस प्रोग्राम हमारी दक्षता को निरंतर बढ़ावा देगा और हम अपने पाठकों के साथ भविष्य में और बेहतर तालमेल बना पायेंगे। संक्षेप में कहें तो यह जुड़वा हमारे लिए सिर्फ तकनीक का विकास या अपडेट नहीं, बल्कि सीएनई को एक नया अवतार देने की दिशा में किया गया समझौता है।

डिजिटल पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयास

एक टेक्नोलॉजी का अपडेट नहीं है बल्कि एक अच्छा और प्रभावशाली कंटेट देने के जेएनएम के वादे को पूरा करने में एक बड़ा सपोर्ट है। डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए अभिनव प्रयास है। यह सीएमएस, कंटेट प्रोडक्शन की मात्रा को बढ़ाता है, थर्ड पार्टी टूल्स पर निर्भरता को कम करता है और कंटेट क्रिएशन के प्रोसेस को आसान बनाता है। एसईओ ऑप्टिमाइजेशन के लिए इस सीएमएस ने सर्च इंजन रैंकिंग में जेएनएम की परफॉर्मेंस सुधारी है। यह कोलाबरेशन, कंटेट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में में एक महत्वपूर्ण लीप का प्रतीक है, और हमडिजिटल परिदृश्य पर इसके प्रभाव को लेकर उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments