HomeBreaking Newsराम मंदिर में पहले दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़,...

राम मंदिर में पहले दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़, चारों तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे

ADVERTISEMENTS

Ayodhya Ram Mandir Darshan | अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।

जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया। पीएम ने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा।

अयोध्या के धर्म पथ पर सुबह से श्रद्धालुओं का जत्था देखा जा सकता है। रामनगरी में बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अयोध्या आने वाले प्रमुख रास्ते वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई है। बिना पास के वाहनों को आज भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। धर्मपत के प्रमुख गेट पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हैं।

अयोध्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सुरक्षाबल इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि सड़क के एक तरफ श्रद्धालु रहें, दूसरी तरफ से यातायात जारी रहे। लोगों में रामलला दर्शन का जोश है। चारों तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं।

अयोध्या में इतनी भीड़ कि कई भक्त आज और कल दर्शन नहीं कर पाएंगे- सत्येंद्र दास

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गर्भगृह एक दिव्य रूप में दिखाई पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि जब त्रेतायुग में भगवान राम विराजमान हुए थे, जिस तरह की उस समय व्यवस्था थी, वो बहुत आनंदित करने वाला था। त्रेतायुग की झलक इस समय भी देखने को मिल रही है। अयोध्या में भक्तों का समूह उमड़ पड़ा है। जय श्री राम के लग रहे नारे त्रेतायुग की अयोध्या की याद दिला रहे हैं। जितने लोग पहले दिन दर्शन की चाह लिए हुए हैं, सभी लोग आज दर्शन नहीं कर पाएंगे। कल भी, दो-चार दिन ऐसा ही चलेगा, क्योंकि भारी भीड़ है। मंदिर विलक्षण है, अयोध्या राममय हो गई है।

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments