HomeBreaking Newsबेतालघाट ब्रेकिंग : बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जागे मां बाप...

बेतालघाट ब्रेकिंग : बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जागे मां बाप तो देखा बगल में बैठा है विषधर…फिर क्या हुआ पढ़ें यह खबर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बेतालघाट। इस विकासखंड के अंतरगत आने वाले नौणा गांव में आज एक बच्ची की सर्पदंश हो मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हेमचंद्र की 5 साल की बेटी प्रियंका परिवार के साथ सोई हुई थी। सुबह लगभग तीन बजे उसके जोर जोर से रोने के कारण माता पिता की नींद खुली। माता पिता ने देखा प्रियंका के बगल में सांप बैठा हुआ है। शोर शराबा होने पर सांप वहां से चला गया। कुछ देर में ही प्रियंका मूर्छित हो गई। माता पिता उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना लेकर पहुंचे। लेकिन वहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन प्रियंका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। माता पिता ने उसे भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रियंका के शव का पंचनामा करके उसे अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments