HomeUttarakhandAlmoraशारदा ने ​कराई मिनी मैराथन, सांस्कृतिक नगरी की परंपरा को आगे बढ़ाने...

शारदा ने ​कराई मिनी मैराथन, सांस्कृतिक नगरी की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश

ADVERTISEMENTS

📌 विभिन्न स्कूलों के 600 बच्चों ने किया प्रतिभाग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। रविवार को अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन कर सांस्कृतिक नगरी की स्मृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। मैराथन में जूनियर व सीनियर वर्ग से कुल 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

अल्मोड़ा नगर के अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी मिनी मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जूनियर वर्ग में लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया और सीनियर वर्ग में लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया और लगभग 50 अन्य गणमान्य अतिथियों ने मिनी मैराथन में अपनी भागीदारी निभाई ।

जूनियर वर्ग में बालकों में अमित अधिकारी ने प्रथम, साहिल नेगी ने द्वितीय और कार्तिकेय सिंह कनवाल और नीलेश मियान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ही बालिकाओं में दिव्यांशी नगरकोटी ने प्रथम, जिज्ञासा बिष्ट ने द्वितीय और गुंजन नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं सीनियर वर्ग में बालकों में सौरभ सिंह बिष्ट ने प्रथम और चिराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में ही बालिकाओं में पीहू और प्रियांशी इन दोनों बच्चियों ने प्रथम, देवांगन ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में बालकों में और बालिकाओं में टॉप 10 इसी प्रकार सीनियर वर्ग में बालकों में और बालिकाओं में टॉप 10 प्रतिभागियों को मेडल दिए गए और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को, सभी प्रतिभागियों को मेडल के साथ-साथ ट्रॉफी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जंग बहादुर थापा, डॉक्टर दुर्गपाल, डॉ.
एचडी कांडपाल और दीप वर्मा जी सहित नगर के कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे। स्वस्थ तंदुरुस्त और फिट रहने की हमारी पहाड़ की, हमारे अल्मोड़ा नगर की परंपरा को आगे बढ़ने का संदेश देता यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह उमंग और आनंद के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments