HomeUttarakhandAlmoraएशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप, सौरभ सिंह रावत का टेक्निकल ऑफिशियल चयन

एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप, सौरभ सिंह रावत का टेक्निकल ऑफिशियल चयन

ADVERTISEMENTS

👉 चैंपियनशिप में विश्व के 14 देश करेंगे प्रतिभाग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मुंबई में होने जा रही चार दिवसीय प्रथम एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप 2023-24 में अल्मोड़ा के सौरभ सिंह रावत का बतौर टेक्निकल ऑफिशियल (Technical Official) चयन हुआ है।

एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप में 14 देश करेंगे प्रतिभाग

ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रस्तावित प्रथम ऐसियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप में इंडिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालद्वीप, सऊदी अरेबिया समेत विश्व के चौदह 14 देश प्रतिभाग करेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

The Asian Dueball Championship 2023 : बता दें कि एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप में अल्मोड़ा निवासी सौरभ सिंह रावत पुत्र पुष्कर सिंह रावत का चयन टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ है। जिससे पुरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह पहली बार है कि किसी खेल में अल्मोड़ा के लाल को टेक्निकल ऑफिशियल बनाया गया हो।

इस बात पर ड्यूबॉल उत्तराखंड के सचिव अरविन्द पाण्डेय ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर पंकज बोरा, सचिन रावत, खुशाल दरमाल आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह नयाल बने ब्रांड अंबेसडर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments