HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : गांधी पार्क में मिला युवक का शव, सनसनी

रानीखेत : गांधी पार्क में मिला युवक का शव, सनसनी

📌 पुलिस ने की मृतक की शिनाख्त

सीएनइ रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर के गांधी पार्क में आज शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय जगदीश चंद्र के रूप में हुई। जो कि गत दो रोज से अपने घर से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने किया पुलिस को सूचित

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की तड़के सुबह गांधी चौक के स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया की गांधी चौक पार्क में एक युवक पड़ा है। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में डाल दिया।

उपरारी का रहने वाला था मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जगदीश चंद्र गौड़ पुत्र स्व. जनार्दन गौड़ निवासी उपरारी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 42 वर्ष बताई गयी है।

पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया

मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। उसकी बड़ी पुत्री दसवीं की छात्रा है तथा छोटा पुत्र नवीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों ने पूछे जाने पर बताया गया कि मृतक जगदीश चंद्र दो दिनों से घर नहीं आया था।

बताया जा रहा है कि इस बीच मृतक की पत्नी कार्यवश ग्वालियर गयी है। उसे मामले की सूचना दे दी गई है। कल रविवार को मृतक की अंत्येष्टि होगी।

इधर स्थानीय लोगों का कहन है कि प्रथम दृष्टया मृतक की मौत ठंड लगने स हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का अदि था। देर रात तक गांधी पार्क में सोये रहने के बाद ठंड लगन से संभवत: उसी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

लालकुआं (दुःखद) : युवक को आया तेज बुखार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments