HomeBreaking Newsविश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच के लिए आज शाम नई दिल्ली से स्पेशल...

विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच के लिए आज शाम नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलेगी

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद में रविवार को विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच को देखने के लिए लोगों की भारी मांग को देखते हुए नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यहां बताया कि विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद जाने के लिए भारी भीड़ है। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस कारण से हवाई जहाजों के किराए भी 20,000 से 40,000 रुपये तक पहुंच गये हैं। रेलवे ने इसे देखते हुए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं और सीटों के किराये सर्ज एयर फेयर की तुलना में कई गुना कम हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली और साबरमती (अहमदाबाद) के बीच आने जाने का स्लीपर श्रेणी का किराया 620 रुपये, एसी-3 इकोनॉमी का 1525 रुपये, एसी-3 का 1665 रुपये, एसी-2 का 2245 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3490 रुपये रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह नई दिल्ली-साबरमती-नई दिल्ली ट्रेन (02265/02266) आज शाम पांच बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और कल सुबह 7:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। फिर मैच खत्म होने के बाद मध्य रात्रि पश्चात 2:30 बजे साबरमती से ट्रेन चलेगी और शाम सात बजे नई दिल्ली लौटेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments