HomeUttarakhandAlmoraBig News : राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के 04 शिक्षकों...

Big News : राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के 04 शिक्षकों का चयन

ADVERTISEMENTS

📌 उत्तराखंड हॉकी टीम की ओर से होंगे शामिल

👉 उड़ीसा के भुवनेश्वर में 15 नवंबर से प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उड़ीसा के भुवेश्वर में होन जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के 04 शिक्षकों का चयन हुआ है। उत्तराखंड हॉकी टीम की ओर से चयनित शिक्षकों में अल्मोड़ा के दो पुरुष एवं दो महिला शिक्षिक शामिल हैं। यह चारों शिक्षक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

उड़ीसा के भुवेश्वर में 15 नवंबर से होन जा रही प्रतियोगिता हेतु चयनित शिक्षकों में दीपक वर्मा (सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनटीडी अल्मोड़ा), पंकज टम्टा (राइंका खूंट), नंदा भाकुनी (राइंका चौरा हवालबाग) एवं कृतिका जोशी (राइंका जैना अल्मोड़ा) शामिल हैं।

चयनित शिक्षकों का संक्षिप्त परिचय :

उल्लेखनीय है कि दीपक वर्मा वर्तमान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनटीडी में सहायकत अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। श्री वर्मा इससे पहले कई इंडेर हॉकी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।

वहीं, अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज खूंट में सेवात पंकज टम्टा वर्तमान में ब्लॉक हवालबाग के खेल समन्वयक हैं। श्री टम्टा न केवल स्वयं कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं, ​बल्कि इनके कई शिक्ष्य भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल हुए हैं।

जनपद में हर्ष की लहर :

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में चयनित होने पर विधायक मनोज तिवारी, सांसद अजय टम्टा, सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश जंगपांगी, उप शिक्षा अधिकारी सुरेश आर्या, भूपाल चिलवाल, नवीन वर्मा, गणेश साही, किशन खोलिया, दीपक साही, सुरेश वर्मा, शिवराज बनकोटी, निशा पांडे, राजेंद्र बोरा, आशीष वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, शरद साह, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण बंग्याल, बीएस मनकोटी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments