HomeNationalएक ही परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

एक ही परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

सूरत | गुजरात में सूरत शहर के अडाजण क्षेत्र में एक व्यापारी सहित उसके परिवार के सात लोगों ने शनिवार को सामूहिक आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस ने बताया कि सी/2/जी/1 सिद्धेश्वरी कांपलेक्स निवासी फर्नीचर व्यापारी मनीषभाई उर्फ शांतुभाई क. सोलंकी (37), उसके पिता कनुभाई वि. सोलंकी (70), माता शोभनाबेन (68), उसकी पत्नी रेशमा बेन उर्फ रीटाबेन ((30), उसकी दो पुत्री दिशाबेन (13), काव्याबेन (10), पुत्र कुशलभाई (6) ने किसी कारण से जहरीली दवा पीकर शनिवार अपराह्न करीब 11 बजे अपने ही घर में सामूहिक आत्महत्या कर ली, जबकि मनीषभाई का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि रुपये लेने के बाद कोई वापस नहीं देता। मेरा दयालु स्वभाव मुझे हैरान कर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments