HomeUttarakhandAlmoraKumoun Fest: कुमाऊं महोत्सव कल से, संपूर्ण कार्यक्रमों की तिथिवार सूची

Kumoun Fest: कुमाऊं महोत्सव कल से, संपूर्ण कार्यक्रमों की तिथिवार सूची

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कुमाऊं महोत्सव 2023 का खूबसूरत आगाज कल बृहस्पतिवार 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में होंगे।

ADVERTISEMENTSAd

Kumoun culture fest : यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक स्थान राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में होगा। यहां देखिए विविध कार्यक्रमों की तिथिवार सूची —

26 अक्टूबर 2023 :

सुबह 11 बजे सांस्कृतिक झांकी का आयोजन होगा, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों की झांकियां शहर में निकलेगी। जिसकी थीम ”आइए सब मिलकर शुरुआत करें” होगी।

कुमाऊं महोत्सव की के रूप में साइकलिंग रैली एवं शुभ संदेश हेतु मैराथन दौड़ का भी आयोजन होगा।

सायं 4 बजे ओपन माइक प्रतियोगिता। सायं 6:00 बजे बच्चों की शंखनाद प्रतियोगिता। 6:15 से विभिन्न विद्यालय विद्यालयों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये दिए जायेंगे।

27 अक्टूबर 2023 :

सायं 4 बजे ओपन माइक प्रतियोगिता, सायं 6 बजे नृत्य प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल, इसी दिन स्टार नाइट भी होगी। जिसमें उत्तराखंड की मशहूर कलाकार श्वेता मेहरा आयेंगी। गायक कलाकारों में इंदर आर्य एवं मनोज आर्या शामिल रहेंगे।

28 अक्टूबर 2023 :

दोपहर 12 बजे चित्रकला प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे कुर्सी दौड़, सायं 4 बजे ओपन माइक प्रतियोगिता होगी। रात को स्टार कलाकारों में उत्तराखंड की मशहूर कलाकार करिश्मा शाह, रोहन भारद्वाज एवं करण जोशी (केदारनाद) शिरकत करेंगे। साथ ही दिशा अकादमी द्वारा रामायण नृत्य नाटिका प्रस्तुति होगी।

29 अक्टूबर, 2023 :

दोपहर 12 बजे एपण प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, 4 बजे कवि सम्मेलन, मशहूर कवि हर्ष काफर द्वारा सायं 6 बजे (बचा हुआ पहाड़ को लेकर अद्भुत प्रस्तुति)। स्टार कलाकारों में अरुणाचल से इंडियन आइडल और इंडिया गॉट टैलेंट फेम जेली कई तमिल की प्रस्तुति उनके साथ रुचि आर्या एवं नाजिम अली।

30, अक्टूबर 2023 :

अंडर 15 वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, शाम 6 बजे नृत्य प्रतियोगिता प्री सेमीफाइनल एवं कवि सम्मेलन। स्टार कलाकारों में हिमहंश म्यूजिक्स बैंड की प्रस्तुति, साथ में दिशा अकादमी द्वारा महाभारत नृत्य नाटिका प्रस्तुति होगी।

31 अक्टूबर 2023 :

सायं 4 बजे कवि सम्मेलन। स्टार कलाकारों में गौरव मनकोटी (वाइड) द्वारा प्रस्तुति साथ में घुश्मेश्वर महिला समिति द्वारा झोड़ा प्रस्तुति।

01 नवंबर 2023 :

6 बजे गायन प्रतियोगिता सेमीफाइनल, स्टार कलाकारों में गजेंद्र राणा एवं उनके साथ नवीन बिष्ट सांची वर्मा।

2 नवंबर 2023 :

सायं 5 बजे गायन प्रतियोगिता का फाइनल। 07 बजे कुमाउनी फैशन शो।
स्टार कलाकारों में उत्तराखंड की मशहूर गायिका माया उपाध्याय इनके साथ गोल्ड मेडलिस्ट भरतनाट्यम कलाकार ज्योति भट्ट साथ में गायका प्रियंका भट्ट

3 नवंबर 2023 :

6 बजे नृत्य प्रतियोगिता सेमीफाइनल, स्टार कलाकारों में हिमाचल प्रदेश से पंजाबी गायिका ममता भारद्वाज की प्रस्तुति। उनके साथ मुकेश मेहता एवं शारदा पब्लिक स्कूल की नृत्य प्रस्तुतियां।

4 नवंबर 2023 :

स्टार कलाकार एसी भारद्वाज द्वारा प्रस्तुति, साथ में गोल्ड मेडलिस्ट हर्षित कुमार द्वारा सितार प्रस्तुति, तबले में गर्वित तिवारी द्वारा प्रस्तुति, नृत्य में शगुन त्यागी एवं हर्षित तिवारी की प्रस्तुति।

5 नवंबर 2023 :

सायं 6 बजे नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल, स्टार कलाकारों में ललित मोहन फौजी, साथी कलाकारों में राधा तिवारी एवं लावण्या मठपाल की नृत्य प्रस्तुति, साथ में नृत्य प्रतियोगिता की विजेता कलाकार की प्रस्तुति। प्रति दिवस खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, शतरंज, बॉक्सिंग, आदि के मैच।

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य संयोजक एडo शेखर लकचौरा, संरक्षक अमरनाथ नेगी, खेल संयोजक हरीश कनवाल, संचालक एवं सलाहकार डॉ० संतोष बिष्ट, पंकज भगत, प्रो० विजय मेहता, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, चेतन पांडे, जयदीप पांडे, आदित्य गुर्रानी, भानु पंत आदि मौजूद रहे।

कुछ नया-

बेस्ट व्लॉग अथवा बेस्ट रील अथवा बेस्ट फोटो (सोशल मीडिया) को प्रथम 11000, द्विवतीय 05 हजार, तृतीय 03 हजार का पुरस्कार।

स्कूल टीम प्रतियोगिता में प्रथम 11000, द्वितीय 5000, तृतीय 2500, नृत्य—गायन प्रतियोगिता में प्रथम 11 हजार, द्वितीय 5000 व तृतीय 2500 का पुरस्कार दिया जायेगा।

तलाड़ वाले बसंत सिंह कनवाल का मिल गया खोया मोबाइल, जताया आभार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments