HomeUttarakhandAlmoraपति—पत्नी गिरफ्तार, करते थे ताबड़तोड़ चोरियां, खुल गए सारे राज

पति—पत्नी गिरफ्तार, करते थे ताबड़तोड़ चोरियां, खुल गए सारे राज

दुकानों के ताले तोड़ चोरियां

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पति—प​त्नी को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने दुकानों के ताले तोड़ चोरियां की थीं। इनके पास से चुराई गई नगदी व सामान भी बरामद हुआ है।

ज्ञात रहे कि विगत दिनों जनपद के थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों के ताले तोड़कर नगदी चोरी करने का मामला संज्ञान में आया था। जिस पर एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु ने थानाध्यक्ष चौखुटिया को चोरियों का शीघ्र खुलासा कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

पुलिस के अनुसार सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

गत रात्रि में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान एक पुरुष एवं एक महिला दुकान के पास छिपने का प्रयास करते हुये दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो दोनों अपने हाथों में एक-एक कपड़े का सामान भरा थैला पकड़े हुये मिले।

Click To Read 👉 अपनी जान पर खेल जाता है यह शख्स

पति—पत्नी गिरफ्तार : दोनों से छिपने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नही दे पाये। आस-पास दुकान के ताले देखे गये तो एक दुकान के शटर के 02 ताले टूटे हुए मिले तथा शटर भी थोड़ा खुला हुआ पाया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों से पूछताछ करने पर पुरुष ने अपना नाम पूरन सिंह बोरा, निवासी ग्राम ढौन, पोस्ट भटकोट चौखुटिया तथा महिला ने अपना नाम भानू देवी पत्नी पूरन सिंह बोरा बताया। मालूम चला कि दोनों आपस में पति-पत्नी हैं।

पति—पत्नी ने खोल दिए सारे राज

इस दंपित्ति से चोरी के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गयी। दोनों ने दयानंद कांडपाल, निवासी चौखुटिया की दुकान के ताले तोड़कर दुकान से नगद धन व थैलों में भरा घरेलू सामान चोरी करना बताया। साथ ही 11 अक्टूबर 2023 की रात्रि में ग्राम जमड़िया व 14 अक्टूबर 2023 की रात्रि में ग्राम गोदी तिराहे पर दुकानों के ताले तोड़ना बताया।

इसके अलावा उन्होंने करीब 01 माह पूर्व ग्राम तल्ला ताजपुर में एक दुकान के ताले तोड़कर छोटी मोटी चोरी करना भी स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी 1744.75 व घरेलू सामान बरामद हुआ। अतएव इनको गिरफ्तार उनके विरुद्ध थाना चौखुटिया में धारा-380/457/411/34 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार आरो​पी पति—पत्नी का विवरण

पति — पूरन सिंह बोरा, उम्र-33 वर्ष पुत्र नारायण सिंह बोरा निवासी ग्राम ढौन, पोस्ट भटकोट, थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा।

पत्नी — भानू देवी, उम्र-35 वर्ष पत्नी पूरन सिंह बोरा निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, कांस्टेबल अनुज त्यागी, सुश्री रीतू रानी व होमगार्ड श्री शंकर कुमार शामिल रहे।

Click To Read 👉 युवकों की रोडवेज चालक—परिचालक से भिड़ंत, रॉड से सिर फोड़ा, तोड़े शीशे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments