HomeUttarakhandAlmoraदेर आए दुरुस्त आए : लिंक मार्ग का निरीक्षण, सुधरेगी दशा, कल...

देर आए दुरुस्त आए : लिंक मार्ग का निरीक्षण, सुधरेगी दशा, कल से काम शुरू

बहुप्रतीक्षित गैस गोदाम लिंक मार्ग की सुधरेगी दशा

ADVERTISEMENTS

✍️ बहुप्रतीक्षित गैस गोदाम लिंक मार्ग की सुधरेगी दशा

👉 लोनिवि ने सभासद संग किया निरीक्षण, कल से होगा गड्ढा भरान

जल निगम ने लोनिवि को सौंप दिया 12 लाख का चेक

CNE ALMORA/अल्मोड़ा के बहुप्रतीक्षित गैस गोदाम लिंक मार्ग के सुधारीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग कल ​शनिवार से यहां गड्ढों को भरने का काम प्रारम्भ करवा देगा। आज जल निगम के द्वारा 12 लाख की धनराशि का चेक लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने इसे जन संघर्ष की जीत बताया है।

सभासद अमित साह ‘मोनू’ गदगद

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ज्ञात रहे कि लंबे समय से लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग के लिए लगातार संघर्षरत थे। उनके द्वारा लगातार प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की जा रही थी कि जनहित में अविलंब गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किया जाए।

नगर का महत्वपूर्ण मार्ग है यह

विदित हो कि गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग नगर का एक मुख्य मोटर मार्ग है। जो अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था का दबाव कम करने भी काम करता है। कुछ माह पूर्व जल निगम के द्वारा सीवर लाइन के लिए उक्त मोटर मार्ग को खोदा गया थ। तब से यह मार्ग बदहाल स्थिति में पड़ा था। जिसके सुधारीकरण की मांग सभासद अमित शाह लगातार करते आ रहे थे।

आंदोलन की दी थी चेतावनी

पिछले दिनों सभासद अमित साह द्वारा मार्ग का अविलंब सुधारीकरण न होने पर आंदोलन तक की चेतावनी दी गई थी। जियके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अचानक हरकत में आए। आज लोक निर्माण विभाग के एई और जेई ने सभासद अमित साह मोनू के साथ उक्त मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।

लोनिवि अभियंता ने किया निरीक्षण

लोनिवि से आए अभियंता ने बताया कि कल शनिवार से उक्त मार्ग के गड्ढों को भरने का काम प्रारंभ हो जाएगा। उसके बाद अविलंब टेंडर करवाकर मार्ग का सुधारीकरण कर दिया जाएगा। आज जल निगम के द्वारा बाहर लाख की धनराशि का चैक लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है।

क्षेत्रीय जनता का भी जताया आभार

सभासद अमित साह मोनू ने इसे जनता की जीत बताया तथा क्षेत्रीय जनता सहित मीडिया को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू, लोक निर्माण विभाग के एई दीप चंद्र पाण्डे, जेई अशोक सिंह, सुनील कर्नाटक, दिनेश मठपाल, नरेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी देख लीजिए —

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments