HomeUttarakhandAlmoraबहुत खूब ! कैमरे में कैद हुआ मवेशीखोर गुलदार, आज ही दो...

बहुत खूब ! कैमरे में कैद हुआ मवेशीखोर गुलदार, आज ही दो बकरियों को बनाया निवाला, दहशत

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां विकासखंड हवालबाग अंतर्गत टाटिक, झसियाटाना आदि ग्रामीण क्षेत्रों में एक मवेशीखोर गुलदार ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। आज रविवार सुबह ही किसी ने इस गुलदार की बेखौफ इधर—उधर घूमते और रिहायशी इलाके के पास बैठे हुए फोटो खींची थी। संयोग ऐसा रहा कि आज ही दोपहर के वक्त इसी गुलदार ने दो बकरियों को मार डाला है। जिससे जहां पशुपालक को आर्थिक क्षति पहुंची है, वहीं अब इस गुलदार के आतंक से लोगों का घर से अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान टाटिक ममता आर्या ने बताया कि ग्राम झसियाटाना, रिठाखान के पास दो बकरियां मरी मिली हैं। समझा जा रहा है कि इन्हें उसी मवेशीखोर गुलदार ने अपना शिकार बनाया है, जो कई रोज से यहां घूमता दिखाई दे रहा है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि यह मारी गई बकरियां नरेंद्र कुमार व तेजेंद्र प्रसाद की हैं। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से पशुओं की हानि होने पर पशु पालिकों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका अल्मोड़ा के धारानौला से महज पांच किमी की दूरी पर हैलीपैड के पास है। यहां जिस तरह से रोज गुलदार की आवाजाही हो रही है, वह बहुत खतरनाक है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments