HomeUttarakhandAlmoraयातायात पुलिस पर मनमाने चालान करने का आरोप, सीओ से मिले छात्र...

यातायात पुलिस पर मनमाने चालान करने का आरोप, सीओ से मिले छात्र नेता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। छात्र संघ के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल आज मंगलवार को पुलिस उप अधीक्षक से मिला। मुद्दा पुलिस द्वारा कथित रूप से मनमाने चालान करने का रहा।

सौंपे गए ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा मनमाने तरीके से चालान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिवस 02 अक्टूबर 2023 को देखा गया की दोपहर 01 बजे से 02 बजे के बीच कई वाहन तीन सवारी व बिना हेलमेट के जा रहे थे।

नियमों के सरेआम उल्लंघन के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इस दौरान हेलमेट पहने यात्रियों को रोक कर जबरदस्ती चेकिंग की गई। जिसमें अपने कार्य में जाने वाली सामान्य जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

छात्र नेताओं द्वारा कहा गया की वह जानता को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर में चालान करने का एक ही मापदंड तय हो। कोई भी पक्षपात न किया जाए। छात्र संघ पदाधिकारी द्वारा बताया गया यदि पुलिस उप अधीक्षक इसमें कार्यवाही नहीं करते हैं तो वह इस संबंध में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करेंगे व धरना प्रदर्शन करेंगे।।

ज्ञापन देने में देवाशीष नेगी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व जिला मंत्री भाजपा), देवाशीष धानिक (महासंघ अध्यक्ष), पंकज सिंह फर्तियाल (छात्र संघ उपाध्यक्ष), गौरव भंडारी (छात्र संघ महासचिव), भानु पंत, युवम वोहरा, पंकज जोशी, आदित्य गुरुरानी, गिरीश पांडे, कामेश कुमार, ऋतिक राज, पवन नेगी, हेमंत सिंह, चंद्र प्रकाश,चेतन पांडे, निशांत पांडे एवम् समस्त छात्र प्रतिनिधि शामिल थे।

युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास, जानलेवा हमला, युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments