सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर संपूर्ण जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सभी थाना व चौकी प्रभारियों को व्यापक चेकिंग कर यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के क्रम में आज चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा के संदर्भ में चौकी क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के कुल 11 चालान एमबी एक्ट में किए गए। जिसमें 5 चालान कोर्ट के किए। वहीं, 6 चालान संयोजन शुल्क 3000 वसूल किया गया। वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न को हटाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।