HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: त्रिकोणीय मुकाबले में अध्यक्ष पद पर महेश परिहार विजयी

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: त्रिकोणीय मुकाबले में अध्यक्ष पद पर महेश परिहार विजयी

ADVERTISEMENTSAd

👉 बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कविंद्र उपाध्यक्ष, भावना महिला उपाध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा का चुनाव आज सोमवार को न्यू बार भवन, जजी परिसर अल्मोड़ा में मतदान प्रक्रिया के साथ संपन्न हो गया। शाम घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सिंह परिहार सर्वाधिक 150 मत लेकर विजयी रहे। इनके अलावा कविंद्र उपाध्यक्ष, भावना महिला उपाध्यक्ष, दीप जोशी सचिव व रोहित बिष्ट कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

आज सुबह 8 बजे से बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, जो अपराह्न 2 बजे तक चला। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम परिणाम घोषित कर दिया गया। घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 150 मत लेकर महेश चंद्र सिंह परिहार विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को 64 मतों के अंतर से हराया। इस पद पर जमन सिंह बिष्ट को 86 व केवल सती को 21 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर 130 वोट लेकर कविंद्र पंत विजयी रहे जबकि इस पद के लिए मैदान में रहे कुंदन सिंह लटवाल को 96 व दीवान सिंह लटवाल को 24 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें से भावना जोशी को 157 व अमिता चौधरी को 96 मत मिले और भावना जोशी विजयी रही।

इनके अलावा एक—एक ही प्रत्याशी होने से निर्विरोध रुप से दीप जोशी सचिव, चंदन बगड्वाल संप्रेक्षक, रोहित बिष्ट कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार सह कोषाध्यक्ष, लवली दस्पा पुस्तकालयाध्यक्ष व प्रेम आर्य उप सचिव चुने गए। कार्यकारणी सदस्य के लिए 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें से विवेक तिवारी, सुनील तिवारी, रमा शंकर नैनवाल, पल्लव घस्याल, सुनील कुमार ग्वाल विजयी रहे। चुनाव बार काउंसिल के पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोंरगा के देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव सम्पन्न कराने में चुनाव समिति के मुख्य संयोजक भानु प्रकाश तिलारा समेत सदस्य भगवती प्रसाद पाण्डे, कमलेश कुमार, वैभव पाण्डे, त्रिभुवन शर्मा, संतोष पंत व विमला नवीन्द्र आदि अधिवक्ताओं का सहयोग रहा। कुल मतदाताओं की संख्या 276 थी, इनमें से 259 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments