HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्कूटी से शराब तस्करी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

अल्मोड़ा: स्कूटी से शराब तस्करी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां एक व्यक्ति स्कूटी से शराब तस्करी करते धरा गया। जिसे एसओजी व एएनटीएफ की टीम ने पकड़ा। उसके कब्जे से देशी गुलाब शराब के 48 पव्वे व अंग्रेजी मैकड्वाल शराब के 10 पव्वे बरामद हुए।

ADVERTISEMENTSAd

यहां एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने आज चेकिंग के दौरान निकटवर्ती चितई रोड पर आईटीआई के समीप स्कूटी संख्या यूके-01 डी-0881 के चालक जिशान अनवर पुत्र मो. अहसन, निवासी एनटीडी, अल्मोड़ा को अवैध शराब की तस्करी करते पकड़ा, जो अपनी स्कूटी से यह तस्करी कर रहा था। उसके कब्जे से अवैध रुप से ले जाई जा रही 48 पव्वे देशी गुलाब व 10 पव्वे अंग्रेजी मैकडवाल शराब बरामद की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन करने पर स्कूटी को सीज कर लिया और आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments