HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्ण कार्यों का भुगतान व नये कार्यों की टेंडर प्रक्रिया करें—आकांक्षा

अल्मोड़ा: पूर्ण कार्यों का भुगतान व नये कार्यों की टेंडर प्रक्रिया करें—आकांक्षा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा की
👉 कार्यों की अद्यतन रिपोर्टिंग अर्थ एवं संख्या कार्यालय में करने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जो कार्य वर्तमान वित्तीय सत्र में होने हैं, उनकी टेंडर प्रक्रिया व अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें और कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पूर्ण कार्यों का भुगतान करते हुए किए कार्यों सटीक व अद्यतन रिपो​र्टिंग अर्थ एवं संख्या कार्यालय में करें। यह निर्देश आज मुख्य वि​कास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विभागीय अधिकारियों को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आज विकास भवन सभागार में विभागों की जिला योजना, राज्य योजना तथा बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों में समय पर अपेक्षित प्रगति लाई जाए। विभागीय अधिकारियों से उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिला योजना अथवा अन्य योजनाओं के तहत जो भी कार्य चालू वित्तीय वर्ष में पूरे होने हैं, उन सभी कार्यों में टेंडर व अन्य जरूरी सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं और जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनके भुगतान की प्रक्रिया अविलंब पूरी कर ली जाए, ताकि वित्तीय प्रगति में भी अपेक्षित प्रगति लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किए गए कार्यों की सही एवं अद्यतन रिपोर्टिंग अर्थ एवं संख्या कार्यालय में अनिवार्य रूप से करें। साथ ही विभागीय कार्यों में किसी प्रकार को कोई विवाद या अन्य प्रकरणों का निस्तारण संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए करें। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पंत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments