HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर कैंपस में तैयार हुई अमृत वाटिका

बागेश्वर कैंपस में तैयार हुई अमृत वाटिका

‘मेरा देश—मेरी माटी’ के तहत निदेशक डा. दीपा ने किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: ‘मेरा देश—मेरी माटी’ कार्यक्रम के तहत बागेश्वर कैंपस परिसर में अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंपस की निदेशक डॉ. दीपा कुमारी व डॉ. जीवन गड़िया ने किया। स्वयं सेवियों ने अपने-अपने गांव की मिट्टी को यहां लाए और उसका माथे पर तिलक लगाया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दीपा ने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों की बलिदान को याद दिलाएगा जिन्होंने देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। देश की माटी को मजबूत करने का काम किया। इसी के तहत अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। डॉ. हेमचंद दुबे ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ के भाग लेने का आह्वाहन किया। कहा की सेवा कार्य हमें आंतरिक शक्ति देते हैं, जिससे हम मजबूती से हर कार्य को कर पाते हैं। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी पौधरोपण के महत्व को बताया और अधिक से अधिक पौधरोपण करने को कहा।

इस दौरान परिसर में गेंदा, गुलाब, जेसमीन, लीली, गुड़हल और फलदार पौधे आम, अमरूद, नासपाती, अंगूर आदि पौधों से अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। वहीं एनएसएस की प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी द्वारा पौधों को को संरक्षित रखने के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश चंद जोशी ने किया। मतदाता जागरूकता के तहत छात्र छात्राओं को स्वीप टीम ने विभिन्न जानकारियां दी। इस मौके पर डॉ. गीता बर्थवाल, डॉ.ज्योति दीक्षित, डॉ. अल्का, डॉ. शिखा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments