उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Uttarakhand Weather Update | राज्य में 3 अगस्त तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
ADVERTISEMENTS
आज 31 जुलाई को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया जबकि हरिद्वार, अल्मोड़ा , टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में 3 अगस्त तक बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।