HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भाजपा शासनकाल में विकास कार्यों में लगा अड़ंगा, पूर्व विधायक...

अल्मोड़ा : भाजपा शासनकाल में विकास कार्यों में लगा अड़ंगा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सीएम को भेजा ज्ञापन, यह हैं प्रमुख मांगें…….

अल्मोड़ा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, फूड क्राफ्ट संस्थान, अर्न्तराज्यीय बस अड्डे, साइंस सिटी पार्क का निर्माण कार्य अभी तक पूरा ना होने पर रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रदेश सरकार द्वारा समस्त क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य के साथ अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया था, परन्तु वर्तमान में अभी तक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य न तो पूरा हो सका है और ना ही मेडिकल कॉलेज को संचालित किया जा सका है। इसके अलावा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत अर्न्तराज्यीय बस अड्डे, साइंस सिटी पार्क, फूड क्राफ्ट संस्थान का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है और ना ही इन्हें संचालित किया जा सका है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अविलम्ब प्रारम्भ कर इसे संचालित किया जाए तथा कर्नाटक खोला में निर्माणाधीन अर्न्तराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कार्य अविलम्ब पूरा कर इसे संचालित किया जाए। साथ ही लोधिया स्थित फूड क्राफ्ट संस्थान का निर्माण कार्य भी अविलम्ब पूर्ण कर इसे भी संचालित करने की मांग कांग्रेसजनों द्वारा की गयी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन आनन्द सिंह बगडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सभासद सचिन आर्या, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, भूपेन्द्र भोज, विपुल कार्की, मुकेश नेगी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, प्रदीप बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, राबिन भन्डारी, रमेश चन्द्र आर्या, संजय दुर्गापाल, हर्ष कनवाल, अख्तर हुसैन, एडवोकेट महेश चन्द्र, नूर अकरम खान, तारा चन्द्र जोशी, गीता मेहरा, कुन्दन भन्डारी, कुलदीप मेर, तारा तिवारी, पार्वती भन्डारी, अमित बिष्ट, भावना बोरा, एन० डी० पान्डे, मदन डांगी, प्रकाश जोशी, जगदीश सिजवाली, लीला जोशी, दीपा साह, दीपा त्रिपाठी, संदीप बिष्ट, सुरेन्द्र लाल टम्टा, दीपक साह, चन्दन कुमाउनी, सरिता टम्टा, मोहन देवली, सुनील जोशी, पन्नालाल कन्नौजिया, हेम चन्द्र तिवारी, दीपक नगरकोटी, किरन साह, भगवती आर्या, पंकज आर्या, जेसी तिवारी, फाकिर खान, किशन थापा, देवेन्द्र बिष्ट, गोपाल भट्ट, अशोक पान्डेय, रमेश नेगी, कुंवर राम आर्या, शरद साह, मनोज वर्मा सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments