HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा व बागेश्वर में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

अल्मोड़ा व बागेश्वर में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 राहुल की सदस्यता बहाली नहीं होने से आक्रोश

👉 काम नहीं करने वाले पदाधिकारी बदले जाएंगेः भोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेसजनों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं होने के विरोध में आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इधर अल्मोड़ा में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई।

अल्मोड़ाः यहां कांग्रेसजन शिखर तिराहे पर एकत्रित हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर न्यायालयों में दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी तक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं हो पाई है। इसके विरोध में उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

इससे पहले होटल शिखर में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्पूर्ण बैठक हुई। जिसमें जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ब्लाक से बूथ स्तर तक कमेटी गठन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यदि कोई पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने में सहयोग नहीं करेगा, तो उस पदाधिकारी को बदला जाएगा। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा की 20 जुलाई तक बूथ कमेटी का कार्य पूरा कर लें। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए लोगो को जोड़ने का कार्य करना है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा आज बूथ स्तर से जिले स्तर तक संघटन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है, तभी संगठन मजबूत होगा।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन महामंत्री गीता मेहरा ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी व पीताम्बर पांडेय, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, संघठन महामंत्री त्रिलोचन जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशन लाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल दिनेश नेगी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपा साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला समेत कई ब्लाक अध्यक्ष व बूथ प्रभारी मौजूद रहे।

बागेश्वरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर नाराज कांग्रेस ने केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार गांधी की सदस्यता को लेकर कोर्ट से निर्णय आना था, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलता दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत, डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, रंजीत दास,, ललित बिष्ट, ललित गोस्वामी, गोकुल परिहार, कवि जोशी, भीम कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित गोस्वामी, हरीश त्रिकोटी, राजेन्द्र परिहार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments