HomeUttarakhandBageshwarमेहनत का फलः गांव के तनुज को नीट की परीक्षा सफलता

मेहनत का फलः गांव के तनुज को नीट की परीक्षा सफलता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः क्वैराली गांव के तनुज कांडपाल ने नीट की परीक्षा में 600 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता की खबर सुनते ही उनके गांव में खुशी की लहर है। गांव का बेटा अब चिकित्सक बनने जा रहा है।

पूर्व प्रधान महीप पांडे ने बताया कि तनुज के पिता ब्रज मोहन कांडपाल व्यवसाय करते हैं। माता चंपा कांडपाल गृहणी हैं। तनुज ने गांव के प्राथमिक विद्यालय से 5वीं पास की। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी से हाईस्कूल, कुमाऊं पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से इंटर की परीक्षा पास की। वह प्रतिदिन 10 घंटे तक पढ़ाई करते हैं। नीट की तैयारी के लिए 200 से अधिक मॉक टेस्ट दिए और आनलाइन पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी होती है। उनकी सफलता पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, हरीश परिहार, नरेश उप्रेती, हरीश मनराल, राजेंद्र उपाध्याय आदि ने खुशी व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments