HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : देर रात खाई में गिरी कार; एक की मौत,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देर रात खाई में गिरी कार; एक की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल | भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक i10 कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर SDRF की मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कार में ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी, गढ़वाल के चार लोग सवार थे, जिसमें से 38 वर्षीय कौशल चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित राणा, सुशील चौहान और शशांक बहुगुणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

टीम ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को खाई से रेस्क्यू कर अस्पताल के लिए भिजवाया और शव को भी खाई से निकालकर जिला पुलिस को सुपर्द किया।

कैंचीधाम मेले के लिए यातायात प्लान जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments