HomeCrimeUttarakhand: कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका युवती का शव, हत्या से...

Uttarakhand: कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका युवती का शव, हत्या से सनसनी

हरिद्वार | यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में सुखी नदी पुल के नीचे एक युवती का शव कट्टे में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से शव को बाहर निकाला। गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हाथ और पर बांधने के बाद कट्टे में डालकर युवती के शव को फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ के समीप नदी के पुल के नीचे एक भैंसा बुग्गी वाले ने कट्टा पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोल तो उसमें युवती का शव पड़ा मिला।

इस दौरान सामने आया कि युवती की हत्या कर शव को नदी के पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के बंपर तबादले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments