HomeBreaking Newsजरूरी सूचना, हल्द्वानी : जानिए कल कहां 10 से 05 रहेगी बिजली...

जरूरी सूचना, हल्द्वानी : जानिए कल कहां 10 से 05 रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

CNE. हल्द्वानी में कल कई मोहल्लों घंटों बिजली नहीं आयेगी। बिजली की सप्लाई लाइनों के लिए खतरा बने पेड़ों की कल सोमवार को कटिंग की जानी है। इस हेतु पावर कारपोरेशन ने कई क्षेत्रों में सुबह 10 से सांय 5 बजे तक शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। जिस कारण संबंधित इलाकों में पूरी तरह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती के अनुसार कल सोमवार 05 जून 2023 को कुछ इलाकों में पावर कट की जानी है। उन्होंने बताया कि फूलचौड़, फुटकुआं बिजली घर के धनपुरी, संगम विहार, पंचायत घर, एवीआर गन्ना सेंटर, बेलबाबा और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम फीडर में शटडाउन लिया जाएगा।

अतएव इन फीडरों से लगे क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार बिजली की सप्लाई लाईनों के लिए खतरा बने पेड़ों की इस दौरान लॉपिंग-चॉपिंग की जानी है। अतएव बिजली कटौती की सूचना उपभोक्ताओं की दी जा रही है।

उत्तराखंड: मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़ों में न आने की अपील

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments