HomeUttarakhandAlmoraस्थापना दिवस: नीम करोली बाबा के कैंची धाम के लिए चलेगी शटल...

स्थापना दिवस: नीम करोली बाबा के कैंची धाम के लिए चलेगी शटल सेवा

📌 15 जून को लागू होगा रूट डायवर्ट प्लान

👉 यह रहेगी पहाड़ व मैदानों से आने वाले वाहनों की व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर भवाली। बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम के लिए अब 15 जून से शटल सेवा (ट्रांसपोर्टेशन सर्विस) प्रारम्भ होने जा रही है। आज बुधवार को कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस को लेकर बैठक का आयोजन हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने ली बैठक

एडीएम शिव चरण द्विवेदी (ADM Shiv Charan Dwivedi) की अध्यक्षता में कैची मंदिर समिति, व्यापारियों, अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

शटल सेवा से पहुंचेंगे कैंची धाम

एडीएम द्वारा अधिकारियों से बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे गए। तय हुआ कि कैंची धाम में तीनों पार्किंग फुल होने के बाद भवाली में वहनों को पॉलिका मैदान, सेनेटोरियम, रानीखेत रोड़ में बनाई पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। जिसके बाद भवाली शटल सेवा से श्रद्धालु कैंची धाम पहुचेंगे।

यह रहेगा रूट डायवर्ट प्लान

साथ ही कैंची हरतपा रोड़ में दो पहिया वाहनों को पार्क किया जाएगा। जीरो जोन होने से अल्मोड़ा से आने वाले वहान क्वारब से नाथुवाखान तल्ला रामगढ़ होते हुए भीमताल पहुचेंगे। भीमताल खुटानी से क्वारब वाहनों को डायवर्ड किया जाएगा।

तहसीलदार मनीषा बिष्ट व एडीएम द्विवेदी ने दिए यह निर्देश

तहसीलदार मनीषा बिष्ट (Tehsildar Manisha Bisht) ने मेले के दौरान जिला पंचायत अधिकारियों को सफाई कर्मियों को मौके पर रहने को निर्देशित किया। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने बैठक में अधिकारियों से यातायात, साफ सफाई, पार्किंग, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा को लेकर निर्देश दिए गए। पुलिस को पार्किंग व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।

बैठक में एसडीएम परितोष वर्मा (SDM Paritosh Verma), तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल उमेश मलिक, एसएसआइ प्रकाश मेहरा, एसडीओ मनोज तिवारी, अधिसशी अधिकारी संजय कुमार, सहायक अभियंता जी के पाण्डे, डॉ. योगेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट मदन मोहन सिंह कैड़ा, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार, कैंची प्रभारी कृष्णा गिरी, वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, मंदिर समिति प्रदीप साह भयु, प्रधान पंकज निगलटिया, भुवन तिवाडी, दिनेश तिवारी, दीपक किरौला, रमेश किरौला, विक्रम तिवाडी, कुंन्दन, डूंगर सिंह बिष्ट, राजू तिवाडी आदि मौजूद रहे।

विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी

बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments