HomeUttarakhandNainitalजिलाधिकारी वंदना ने ली अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी वंदना ने ली अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की समीक्षा बैठक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को एडीबी संस्था द्वारा हल्द्वानी शहर के अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (समेकित अवसंरचना विकास) कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लगभग 2200 करोड़ की लागत से शहर के समेकित अवसंरचना विकास हेतु टाटा कन्सलटेंसी इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है जिसमें सीवरेज सिस्टम, पानी की आपूर्ति के साथ ही शहर की निकासी, जल संरक्षण कार्य, परिवहन, सड़क अवसंरचना के कार्य किये जायेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि डीपीआर के तहत शहर में लगने वाले सीसीटीवी व साइनेज में किसी प्रकार का गैप न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट व नगर आयुक्त संयुक्त रूप से डीपीआर का गहन अध्ययन व स्थलीय सर्वे करते हुए गैप को पूरा करना सुनिश्चित करें।

डीपीआर में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इससे पूर्व ही सभी विभाग विस्तृत रिव्यू भी कर ले। इसके साथ ही हल्द्वानी बाईपास से भीमताल जंक्शन तक के सौंदर्यीकरण हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने, कंसल्टेंसी को डीपीआर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित बेस्ट प्रैक्टिसेज के अनुप्रयोग व हल्द्वानी शहर के विकास हेतु लघुकालीक व दीर्घकालिक कार्यों का विस्तृत ब्यौरा देने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी कुमाऊं का प्रमुख शहर है, जहां निकासी व सीवरेज की प्रमुख समस्या है। वर्तमान में शहर के समस्त क्षेत्र सीवरेज से नहीं जुड़े है, इस डीपीआर के माध्यम से शहर के सीवरेज व सेप्टिक टैंक की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा जिससे सीवरेज का शुद्धिकरण एसटीपी टैंक का माध्यम से हो सके।

जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि हल्द्वानी शहरवासियों को सभी बेहतर व बुनियादी सुविधायें मिल सके, यह अर्बन अवसंरचना डेवलपमेंट का उद्देश्य है। डीपीआर के तहत शहर के भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए हरित क्षेत्र के विकास हेतु सरकारी विद्यालयों, डिग्री कॉलेज व अन्य क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विकास किया जाए।

इस अवसर पर डीएफओ संदीप कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, कंसल्टेंसी से अर्बन विशेषज्ञ दीपांकर दत्ता, ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञ अभिनय प्रसाद, आईटी एक्सपर्ट प्रदीप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी,कोषाधिकारी हेमचन्द्र कांडपाल, सिंचाई के एस बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे अक्षय कुमार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments