उत्तराखंड ब्रेकिंग : देर रात महिला की चाकू मारकर हत्या, पति और बेटा गायब

0
Udham Singh Nagar: Husband absconds after stabbing wife to death
सांकेतिक फोटो

Crime News | उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां कलियर के धनोरी में देर रात एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला रविवार को ही सहारनपुर से अपने पति और बेटे के साथ कलियर आई थी। घटना के बाद उसका पति और बेटा भी गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।


ADVERTISEMENTS

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय सकीना अपने पति सुहैल और बेटे के साथ रविवार को कलियर आई थी। देर रात धनोरी में बावन दर्रे के पास किसी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कलियर थाना पुलिस भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। महिला पुलिस को बस यही बता पाई कि वह अपने पति सुहैल निवासी सहारनपुर और बेटे के साथ कलियर आई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह कलियर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस महिला के पति और बच्चे की तलाश कर रही है। हत्या के पीछे क्या वजह रही है और किस ने घटना को अंजाम दिया है पुलिस इसके बारे में छानबीन कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हल्द्वानी: दो पत्रकार समेत तीन गिरफ्तार Click Now

दो हजार के नोट बदलते समय पहचान पत्र जरूरी नहीं : एसबीआई

ADVERTISEMENTS