HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : देवर ने भाभी संग की मारपीट, धारदार हथियार से...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : देवर ने भाभी संग की मारपीट, धारदार हथियार से हमला

हल्द्वानी। देवरानी-जेठानी के विवाद में देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार इंदिरानगर निवासी रचना देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में अपने देवर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि उसका पारिवारिक कारणों से अपनी देवरानी के साथ बहस हो गई थी। कुछ देर की मौखिक कहासुनी के बाद बात खत्म हो गई। वह दोनों अपने-अपने काम में लग गईं थीं।

महिला ने बताया कि शनिवार रात वह किचन में खाना बना रही थी। इस बीच उसका देवर तनवीर वहां घुस गया। उसने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने देवर का ​विरोध किया तो तनवरी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी तनवरी ने धारदार हथियार से उनकी पीठ पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाकर प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। महिला ने कहा कि देवर के हमले के बाद से वह बहुत भयभीत हैं। इधर एसओ नीरज भाकुनी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

शादी का कार्ड, लव जेहाद पर बहस, विवाह स्थगित

Uttarakhand Board Exam Result 2023 |ubse.uk.gov.in | uaresults.nic.in
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments