HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः ऋण उपलब्ध कराकर आवेदकों को पहुंचाएं लाभ

अल्मोड़ाः ऋण उपलब्ध कराकर आवेदकों को पहुंचाएं लाभ

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में डीएम के निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक ऋण योजना, ऋण जमा अनुपात, राज्य प्रायोजित विभागीय योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में योजनावार समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिये कि आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु सभी बैंक अभी से वार्षिक कार्य योजना को बनाते समय जिले का ऋण जमा अनुपात कम से कम 40 प्रतिशत लक्ष्य रखे जाने के लिए तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में प्रत्येक योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो। इसके लिए माह जून में सभी बैंक विभागों के साथ मिलकर विभिन्न योजनान्तर्गत आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर लें, ताकि प्राप्त आवेदनों को चयन समिति के माध्यम से स्वीकृत कराते हुए शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत कर बैंक से ऋण वितरित कर उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं में सम्बन्धित विभाग वित्तीय वर्ष हेतु लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक लोगों को बैंक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का दोगुना लाभ प्रदान करें। बैठक में समीक्षा के दौरान वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड से सम्बन्धित लम्बित आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस सम्बन्ध में कृषि व पशु पालन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाय। जिलाधिकारी ने बैंकर्स से कहा कि वार्षिक कार्य योजना तैयार करते समय ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जाने वाले वित्तीय साक्षरता एवं ऋण वितरण सम्बन्धी सभी बैंक रोस्टर तैयार कर किया जाय। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के कार्यों का लाभ अधिकाधिक लोगों को मिले।

जिलाधिकारी ने जिले में अधिकाधिक रूप से स्वरोजगारपरक योजनाओं के प्रोत्साहन के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक डीएस गर्ब्याल, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी दिग्विजय सिंह सनवाल, परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्ल्याल, डीडीएम नबार्ड गिरीश पंत, लीड बैंक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments