HomeAccidentदुःखद : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने...

दुःखद : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने रौंदा, 2 की मौत 4 जख्मी

ADVERTISEMENTS

UP NEWS | उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने 6 स्कूली बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 4 घायल हैं। इनमें एक बच्ची दीप्ति वेंटिलेटर पर है। मौके पर 2-3 बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा डौकी थाना इलाके के बांसमहापत गांव में हुआ। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे बच्चे स्कूली बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार नेक्सन कार बेकाबू होते हुए आई और सड़क किनारे खड़े बच्चों को रौंदते हुए निकल गई। 6 बच्चे कार की जद में आ गए। टक्कर के बाद कार कुछ दूर आगे जाकर एक बोर्ड से टकराकर रुक जाती है।

बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन

हादसे के बाद तुरंत घायल बच्चों को शांति मांगलिक और एसआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां दो बच्चे अरविंद (12) व प्रज्ञा (9) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि तीन स्थिर है। सभी बच्चे चचेरे भाई-बहन हैं। घायल बच्चों के नाम दीप्ति, गुंजन, नमन व लवन्या हैं। दीप्ति वेंटीलेटर पर है। हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ जमा है।

ड्राइवर पकड़ा, तीन भाग निकले

मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल राणा ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे। कार पर गाजियाबाद का नंबर है। फतेहाबाद की ओर से आ रही थी। बच्चों को रौंदने के बाद कार एक लोहे के बोर्ड से जाकर टकरा गई। इसके बाद कार सवार 3 लोग तो भाग गए। जबकि ड्राइवर को गुस्साए लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया, ‘ड्राइवर नशे में लग रहा था। उसका नाम आकाश है। उसने बताया कि वो बाह के प्रतापपुरा का रहने वाला है। कार सवार जो लोग भाग गए थे, वह भी बाह के रहने वाले हैं। गाजियाबाद जा रहे थे। वहां पर नौकरी करते हैं। पुलिस अन्य फरार लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे बच्चे

ACP फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया,’बच्चे स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। 2 बच्चों की मौत हुई है। 4 को भर्ती कराया है। इसमें एक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।’ हालांकि, पहले ACP ने 3 बच्चों की मौत की बात बताई थी।

UKPSC Update : सहायक लेखाकार के रिक्त पदों पर संशोधित विज्ञप्ति जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments