HomeBreaking Newsबड़ी खबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

बड़ी खबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान हाईकोर्ट कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे। वो दिन से फौज के एक आला अफसर के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।

अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया

इमरान को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है। ये एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला है। इमरान ने बतौर प्रधानमंत्री इस यूनिवर्सिटी को गैरकानूनी तौर पर करोड़ों रुपए की जमीन दी थी। इस केस का खुलासा पाकिस्तान की सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज ने किया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान और उनकी पत्नी ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर अरबों रुपए की जमीन अपने नाम करा ली। बाद में और रियाज और उनकी बेटी की बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ था। इसमें रियाज की बेटी कहती हैं कि इमरान की पत्नी बुशरा बीबी लगातार उनसे पांच कैरेट के हीरे की अंगूठी मांग रही हैं। इस पर रियाज कहते हैं कि अगर सब कुछ वो कर देती हैं तो पांच कैरेट की अंगूठी दे दो।

खास बात यह है कि अल कादिर यूनिवर्सिटी में दो ही ट्रस्टी है। इमरान और उनकी पत्नी बुशरा। करीब 90 करोड़ की इस यूनिवर्सिटी में 6 साल में सिर्फ 32 स्टूडेंट्स के एडमिशन हुए। खान के ऊपर कुल मिलाकर 108 केस हैं। इनमें से 4 ऐसे हैं, जिनमें उनकी गिरफ्तारी तय है। यही वजह है कि खान इनमें से किसी भी मामले में अदालत के सामने पेश नहीं होते।

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने पूछा- गिरफ्तार क्यों किया और किस केस में?

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गिरफ्तारी के बाद ही गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को 15 मिनट के भीतर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। ये लोग कोर्ट में आएं और बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?

इमरान की पार्टी ने वीडियो शेयर किया, इमरान का वकील खून में लथपथ दिखा

पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने बताया कि इमरान की पार्टी PTI ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पार्टी के नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा- इमरान खान को अभी टॉर्चर किया जा रहा है। वो खान साहब को मार रहे हैं। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इमरान के वकील का भी वीडियो शेयर किया गया है। पार्टी ने कहा कि हाईकोर्ट के बाहर इमरान को बुरी तरह पीटा गया।

इमरान को फौज से दुश्मनी भारी पड़ी

2018 में इमरान खान को प्रधानमंत्री फौज ने ही बनवाया था। बाद में ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के ट्रांसफर के मुद्दे पर उनका उस वक्त के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से विवाद हो गया।इसके बाद फौज ने शाहबाज शरीफ का दामन थाम लिया और इमरान की सरकार पिछले साल अप्रैल में गिरा दी।

इसके बाद से खान फौज के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। उन्होंने बाजवा को गद्दार तक कहा। रविवार को खान ने एक रैली में फौज के एक बड़े अफसर फैसल नसीर पर कत्ल की साजिश रचने का आरोप लगाया।

सोमवार को फौज के मीडिया विंग ने एक वीडियो जारी किया। कहा- खान गलत इल्जाम लगा रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद इमरान ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट निकलने के पहले फिर एक वीडियो जारी किया। कहा- पाकिस्तान सिर्फ फौज का नहीं है। मैंने सच बोला है। एक फौजी अफसर दो बार मेरे कत्ल की साजिश रच चुका है। मैं मौत से नहीं घबराता। इसके बाद जैसे ही वो हाईकोर्ट पहुंचे। पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंडः बोर्ड परीक्षा परिणाम इसी माह आने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments