HomeUttarakhandAlmoraजैंती: जनकल्याणकारी नीतियों को दरकिनार करने का आरोप, कई युवा कांग्रेस में...

जैंती: जनकल्याणकारी नीतियों को दरकिनार करने का आरोप, कई युवा कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जैंती/अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा मझाउं थामतोली में कांग्रेसजनों ने एक बैठक की। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हरीश रावत सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं पर ब्रेक लगाने का आरोप लगाया। मुख्य अतिथि विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने केंद्र व राज्य सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर कई युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि श्री कुन्जवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार का सब्जबाग दिखाया लेकिन अब उन्हें लगातार धोखा दिया जा रहा है। बेरोजगारी घटने के बजाय बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि युवा वर्ग भाजपा का पल्ला छोड़ अब कांग्रेस पार्टी से नाता जोड़ रहा है। वह भाजपा की नीतियों से आजिज आकर यह कदम उठा रहा है। इस बैठक में ग्रामसभा मझाऊ थामतोली के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी में शामिल सभी युवाओं का विधायक श्री कुंजवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इनमें डुंगर सिंह, चन्दू नेगी, जितेश नेगी, मुकेश नेगी, अरविंद नेगी, पूरन नेगी, मदन नेगी, कुलदीप नेगी, दीवान नेगी, धन सिंह , मोहन नेगी, दीपक नेगी, कुन्दन नेगी, देवेंद्र नेगी, प्रवीन नेगी, बालम नेगी, प्रमोद नेगी, महेंद्र नेगी, दलीप नेगी, पान सिंह, प्रेम नेगी, केदार काण्डपाल, ललित नेगी, महेश सिंह, दलीप कन्याल आदि ने शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थामतोली की प्रधान बबली नेगी तथा संचालन चन्दन नेगी ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, जैंती अध्यक्ष गिरीश जोशी, नवीन कोहली, सोशल मीडिया प्रभारी जागेश्वर विधानसभा प्रदीप बिष्ट, पूर्व प्रधान रमेश बिष्ट, चन्दन बिष्ट, पान सिंह बर्गली, हेम जोशी, जीत सिंह, नाथ सिंह धानिक, कृष्णा कुमार, सोनू बोरा, राम सिंह, धन सिंह, देवी दत्त शर्मा, त्रिभुवन सिंह नेगी, किशोर कुन्जवाल, कमल बिष्ट आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments