HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: पहाड़ के सवालों पर तीखे तेवर अपनायेगा उक्रांद

रानीखेत: पहाड़ के सवालों पर तीखे तेवर अपनायेगा उक्रांद

ADVERTISEMENTS

रानीखेत। उत्तराखंड क्रांति दल को नये सिरे से खड़ा करने के लिए दल के शीर्ष नेताओं ने मुहिम आरम्भ कर दी है। उक्रांद नेताओं ने किसी भी वजह से दल से अलग हुये लोगों को फिर से जोड़ने के लिए भिकियासैंण क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। ने
उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, डा. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, दिल्ली युवा उक्रांद अध्यक्ष रंजीत सिंह गड़ाकोटी आदि ने भिकियासैंण क्षेत्र में जन सम्पर्क किया। सोशल डिसटेंसिग के चलते व्यक्तिगत वार्तालाप के माध्यम से उन्होंने उन तमाम लोगों से दल की मुख्य धारा मेें आकर उत्तराखंड के विकास और सरोकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने की अपील की। हऊली ( चैनलिया) में दल के नेता मदन कठायत के आवास पर नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए मंथन किया। उक्रांद नेताओं ने कहा कि लोगों के सहयोग से लम्बा संघर्ष करके उक्रांद ने सरकारों को राज्य बनाने के लिए विवश किया। लेकिन गैरसैंण राजधानी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, भ्रष्टाचार तथा वन्य जीवों की समस्या जैसे मसले अब और अधिक गम्भीर रूप ले चुके हैं। आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दल लोगों को भ्रमित करके असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। जनता के मुद्दों पर लड़ने के लिए उक्रांद की मजबूती जरूरी है। उन्होंने कहा कि उक्रांद अब तमाम संघर्षशील, उत्तराखंड समर्थक ताकतों को एकजुट करके आम लोगों के हितों की रक्षा करेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments