HomeCovid-19Coronavirus update : गरमपानी में फिर 03 लोग आए कोरोना की चपेट...

Coronavirus update : गरमपानी में फिर 03 लोग आए कोरोना की चपेट में

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTS

👉 लगातार बढ़ रहे हैं मामले

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुई जांच में दो महिलाओं सहित 03 की रिपोर्ट आज फिर कोरोना पॉजिटिव आई है। क्षेत्र में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा भी खासा चिंतित है।

उल्लेखनीय है कि सीएचसी गरमपानी में लगातार कोरोना की जांच चल रही है। यहां लगभग रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। जिसमें हर आयुवर्ग के महिला-पुरूष शामिल हैं। इधर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

आज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों में एक 24 वर्षीय पुरूष तारी जिनोली, 28 वर्षीय महिला रातीघाट तथा गरमपानी से एक 46 साल की महिला शामिल है। फिलहाल कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। ताकि संक्रमण अन्य लोगों को नहीं फैले। यहां यह बता दें कि पूरे प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। गत दिवस 24 अप्रैल को प्रदेश में 110 मामले सामने आये थे। उत्तरकाशी को छोड़ सभी जनपदों में कोरोना के केस मिले हैं।

काले फीते बांध काम कर रहे डिप्लोमा फार्मासिस्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments