HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत,...

ब्रेकिंग न्यूज : कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, उदय ने तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS

MP NEWS | कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीता उदय ने बीमार पड़ने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मध्यप्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने चीता उदय की मौत की पुष्टि की है।

सुबह सुस्त हालत में बैठा मिला था चीता उदय

वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चीतों की निगरानी कर रहे दल को चीता उदय रविवार सुबह 9 बजे सिर झुकाए और सुस्त हालत में बैठा मिला था। उसके करीब जाने पर वह उठकर लड़खड़ाकर चलने लगा। हालांकि एक दिन पहले की निगरानी में चीता स्वस्थ्य मिला था। चीता उदय की हालत की सूचना वन्यप्राणी चिकित्सकों को दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर चीता उदय को देखा तो वह बीमार पाया गया।

शाम करीब 4 बजे तोड़ा दम

चीता उदय की हालत को देखते हुए मौके पर मौजूद वन्यप्राणी चिकित्सकों और चीता कंसरवेशन फंड के एक्सपर्ट ने इलाज के लिए ट्रेंकुलाइज की जरूरत बताई। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर चीता उदय को बेहोश कर इलाज शुरू किया गया। उसे आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया। इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments